देसूरी: सादड़ी में भक्ति संगीत की रात में गूंजे रामदेव और महाकाली के जयकारे, कलाकारों ने भजनों से बांधा समां
Desuri, Pali | Apr 8, 2025 सादड़ी के बारली रामधुन चौक पर मंगलवार शाम 10 बजे सनातन धर्म और रामधुन नवयुवक मंडल की ओर से भव्य भजन संध्या कर समापन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा रामदेव और माता महाकाली को समर्पित था।कार्यक्रम की शुरुआत गणपति, गौरी और नवदुर्गा वंदना से हुई। रामदेव मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्जवलन के साथ भक्तिमय माहौल बन गया।