देसूरी: सादड़ी के रोल्डा भाखर में भूरिया बाबा का वार्षिक मेला, भजन संध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़, विशेष पूजा-अर्चना की गई
Desuri, Pali | Apr 5, 2025 रोल्डा भाखर स्थित श्री भूरिया बाबा का दो दिवसीय वार्षिक मेला आज शनिवार शाम 10 बजे संपन्न हुआ। मेले में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव के विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना से हुई। देर शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। हितेश रामावत और कविता पंवार एंड पार्टी ने गणपति और गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।