देसूरी: देसूरी में NDPS एक्ट के तहत आरोपी को 12 साल की सजा, 5 किलो अफीम तस्करी करते हुए पकड़ा गया, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया
Desuri, Pali | Apr 4, 2025 देसूरी के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के सत्र न्यायाधीश ललित डाबी ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में शुक्रवार शाम 4.30 बजे अफीम तस्करी के आरोपी को दोषी करार दिया है। मामला 2014 का है, जब देसूरी पुलिस ने एक व्यक्ति से 5 किलो अफीम दूध बरामद किया था। आरोपी नरेश भारती जो, भीलवाड़ा जिले के फुंकिया गंगापुर का रहने वाला है, अवैध रूप से अफीम का परिवहन कर रहा था।