देसूरी: देसूरी में पेंशन नियम संशोधन का विरोध, पेंशनर्स समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
Desuri, Pali | Apr 9, 2025 देसूरी मे केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित सीसीए पेंशन नियम विधेयक 2025 के खिलाफ पेंशनर्स समाज की देसूरी शाखा ने बुधवार शाम 4.30 बजे उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पेंशनर्स का कहना है कि यह विधेयक उनके हितों को नुकसान पहुंचाएगा। सरकार ने इस विधेयक में भारत की संचित निधि से पेंशन देनदारियों के लिए नया प्रावधान जोड़ा है।