गुलाबगंज: गुलाबगंज की मुक्तिधाम सेवा समिति ने सुमेर के हनुमान मंदिर के पास श्रमदान कर तार फेंसिंग की
गुलाबगंज के मुक्तिधाम सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य नियमित रूप से गुलाबगंज के मुक्तिधाम में श्रमदान करते आ रहे हैं। स्वच्छता के काम भी करते हैं। इसके साथ ही गुलाबगंज के अलावा आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी सेवा कार्य करते रहे हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे ग्राम सुमेर मे नदी के किनारे स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रमदान किया।