पटना ग्रामीण: राजेंद्र नगर स्टेशन से नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर लूट करने वाले को रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार,रेल S.P ने दी जानकारी
राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर समान और पैसा लूटने वाले को पटना रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार.पटना मे प्रेस वार्ता कर रेल एस.पी ने दी जानकारी. राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर राहुल कुमार पिता नरेश राम को अज्ञात लोगों के द्वारा माजा पेय पदार्थ में नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर मोबाइल ,आधार कार्ड,पैन कार्ड ,एटीएम कार्ड को गायब की गयी थी.