मुजफ्फरपुर में 1500 छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण, वैभव मिश्रा की पहल पर कई सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया सहयोग
मुजफ्फरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सराहनीय पहल की। हिन्दुवादी नेता वैभव मिश्रा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 1500 छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान व्रतियों को साड़ी, नारियल, गेहूं, केला, अगरबत्ती सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत कन्हौली स्थित मुजफ्फरपुर गौशाला में पूजा-अर्चना के बाद की गई। इसके अलावा बीएमपी-6 स्थित भंसा घर में अभिनव फाउंडेशन, बोचहां दुर्गा स्थान पर सनातन वाहिनी, देवरिया में शिवानी फाउंडेशन और रामबाग में मुस्कान केसरी फाउंडेशन की ओर से पूजा सामग्री वितरित की गई।
वैभव मिश्रा ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष अपने निजी खर्च से छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण करते रहे हैं। इस बार आयोजन का विस्तार होने के कारण विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया गया। उन्होंने कहा कि उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवारों को सहायता पहुंचाना है, ताकि वे भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ महापर्व मना सकें।
इस संयुक्त अभियान में विश्व सनातन सेना, शिवानी फाउंडेशन, सनातन वाहिनी, अभिनव फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मौके पर कृष्ण मुरारी भारतीय, अनिल कुमार, चंद्र किशोर पराशर, अनिल अनल, शिवानी राजपूत, मुस्कान, प्रकाश गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, कुणाल श्रीवास्तव, मानव मिश्रा, सुजीत कुमार, संजीव कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, राहुल सहनी, राकेश पासवान, पंकज ठाकुर, साकेत शुभम ठाकुर, विकास चौबे, अनमोल ठाकुर, आयुष कुमार, आर्यन सिंह, रिशु आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तिरहूत न्यूज़ | मुजफ्फरपुर
#TirhutNews #Muzaffarpur #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #VaibhavMishra #SocialService #BiharNews
Bihar, India | Nov 13, 2026