अतरी: चिरैयांटाड़ गांव से श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
Atri, Gaya | Feb 15, 2026 अतरी प्रखंड क्षेत्र के टेटुआ पंचायत के चिरैयांटाड़ गांव से श्रद्धालुओं ने सोमवार को लगभग 10:30 बजे कलश यात्रा निकालकर अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया।चिरैयांटाड़ गांव निवासी मनोज यादव और बुलु कुमार ने बताया कि महादेव स्थान से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली, जो बहोरमा गांव होते हुए त्रिवेणी घाट बहोरमा पहुंचकर मंत्रोंउच्चारण के साथ जल भर किया।