अतरी थाना क्षेत्र डिहुरी गांव में शनिवार की देर रात्रि को चोरों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर बुलेट बाइक चोरी कर फरार हो गए। बाइक के मालिक विजय चौधरी ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह बाइक बैठका में लगाकर घर में सोने चले गए थे। सुबह जब वे जागे तो दरवाजा बाहर से बंद था, जिसे ग्रामीण की मदद से खुलवाया गया। बैठका में जाकर देखा तो बाइक गायब था। गाड़ी नं.BR02BT1156