अतरी प्रखंड क्षेत्र के टेटुआ टाड़ पर सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जदयू के संगठनात्मक निर्वाचन कार्यक्रम के तहत उमेश यादव को लगातार 7वीं बार प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्व निर्धारित अधिसूचना के अनुरूप संपन्न कराया गया। निर्वाचित पदाधिकारी विजय चौधरी पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में चुनाव कराया गया।