लीगल एड डिफेंस काउंसिल की कार्यप्रणाली की समीक्षा
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की लीगल एड डिफेंस काउंसिल मॉडिफाइड स्कीम-2022 के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्री कमल जोशी ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा विधिक सहायता प्रकरणों में की जा रही पैरवी एवं प्रयासों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री सत्यनारायण मिश्रा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अजय तिवारी एवं श्री एम.वाई. खोखर उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कमल जोशी के निर्देशन तथा सचिव श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में शासकीय एकीकृत कन्या हाईस्कूल पड़ाव, मंडला में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विकास एवं शांति के लिए शिक्षा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्राओं को यातायात नियमों एवं मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विधिक अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्राएं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026