पराली प्रबन्धन के लिए किया जागरूक
कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी द्वारा विश्व खाद्य दिवस (16 अक्टूबर थीम 2026 आज नवाचार करे - कल का पोषण करे) के अवसर पर ग्राम समोहा विकासखंड नरवर जिला शिवपुरी के मॉडल प्राकृतिक खेती फार्म मे शामिल किसान श्री बहादुर सिंह रावत के प्रक्षेत्र पर नरवाई/पराली नहीं जलाने के बारे मे संगोष्ठी में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी गई।
खरीफ फसलों में धान मक्का जैसी फसलों की कटाई के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करने एवं जीरो टिलड्रिल सुपर सीडर स्मार्ट सीडर हैप्पी सीडर जैसे कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए कस्टम हायरिंग सेवाओं का लाभ लेकर रबी फसलों की बुवाई करने तथा साथ ही वेस्टडीकंपोजर का उपयोग करने से जमीन में सूक्ष्मजीवों के द्वारा होने वाले लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के प्रमुख डॉ पुनीत कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम के भार्गव डॉ पुष्पेन्द्र सिंह डॉ नीरज कुशवाहा सहायक संचालक कृषि डॉ किरण रावत वरिष्ठ कृषि अधिकारी आत्मा के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक इफको प्रतिनिधि क्षेत्रीय कृषि विकास अधिकारियों के साथ 70 से अधिक कृषकों की सहभागिता रही।
प्रदर्शन : धान सघनता प्रणाली, प्राकृतिक खेती में लगाई गई विलुप्तप्राय प्रजाति कालीमूंछ जो 1 हेक्टर में वर्तमान में लगी हुई है। धान-गेहूँ- मूंग के आदर्श फसल-चक्र लिया जा रहा है, इस बारे में कृषकों को मॉडल फार्म पर भ्रमण कराया गया एवं यथास्थान जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए रबी फसलों की बुवाई अवशेष प्रबंधन तकनीको के साथ करने, पराली नहीं जलाने के बारे में अन्य कृषकों को भी जानकारी देने के लिए बतलाया गया।
कृषक श्री बहादुर सिंह रावत द्वारा भी सभी से अनुरोध किया गया है कि मेरे प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन इकाइयों के लिए भ्रमण करने कृषक बंधुजन सादर आमंत्रित है।
CM Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#shivpuri