प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा पूर्वक व धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व सार्वजनिक स्थलों पर माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई व प्रसाद वितरण किया गया । वहीं लोगों ने एक दूसरे को बसंत पंचमी की बधाई दी।