घोसी: कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
Ghosi, Mau | Apr 15, 2024 कोपागंज थाना क्षेत्र के पतीला जमीन पतीला निवासी शिवशंकर राजभर ने चार आरोपियों के खिलाफ सोमवार को मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 14 अप्रैल की शाम 5:00 बजे मुझे फोन कर करमा बुला चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।