घोसी: बहरामपुर में गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल
Ghosi, Mau | Apr 14, 2024 बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के बहरामपुर स्थित श्री सिधेश्वर हनुमान मंदिर एवं श्री गोदेश्वर महादेव शिव मंदिर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकली। जहाँ दो दिवसीय अखंड पाठ के साथ प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।सर्वप्रथम कार्यक्रम में पीले व केसरिया रंग की साड़ियां पहन सैकड़ों की संख्या में आये महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से कलश ले जल भरी।