घोसी: बरुहा के समीप ट्रक को ओवरटेक करने में तेज रफ्तार बाइक शीशम के पेड़ से टकराई,युवक की मौत
Ghosi, Mau | Apr 13, 2024 घोसी कोतवाली अंतर्गत रघौली क्षेत्र के बरुहा के पास ट्रक ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक शीशम के पेड़ से टकरा जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जोलहापुर गांव निवासी था।