घोसी: दोहरीघाट में अंडरपास की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान
Ghosi, Mau | Apr 15, 2024 दोहरीघाट स्थित रेलवे स्टेशन से सटे बहादुरपुर गांव के समीप अंडरपास की मांग को लेकर आधा दर्जन गांवों के लगभग सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। वहीं, ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास नहीं तो आगामी लोकसभा में वोट नहीं का नारा लगाया और आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया।