घोसी: कंपोजिट विद्यालय सिपाह में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मतदान के लिये दिलाया संकल्प
Ghosi, Mau | Apr 14, 2024 लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय एवं खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व शिक्षा क्षेत्र घोसी के कंपोजिट विद्यालय सिपाह में अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी मतदान हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।