गुमला: देवकी देवी ने डीसी को आवेदन सौंपा, बसों में खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों से आधा किराया लेने की मांग
Gumla, Gumla | Sep 11, 2026 गुमला में बसों में खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्रियों से भी पूरा किराया वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों से आधा किराया लेने की व्यवस्था लागू कराने की मांग की है।आवेदन में कहा है कि बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को चढ़ाया जाता है।