गायघाट: गायघाट व बेनीबाद में एनएच-27 के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस की नाकेबंदी, तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क
मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को होने वाले तिरहुत स्नातक चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गायघाट एवं बेनीबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। रात साढ़े आठ बजे तक विभिन्न चौक-चौराहों एवं एनएच-27 पर पुलिस की सक्रियता बनी रही। इस दौरान विशेषकर बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा।