कुरई: पेंच में जुगनी का जलवा बरकरार, 4 शावकों संग दिखी बाघिन
Kurai, Seoni | Aug 21, 2026 पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन एक बार फिर अपने करीब सालभर के 4 शावकों के साथ नजर आई। शुक्रवार को खबासा बफर क्षेत्र में शाम की सफारी के दौरान बाघिन और शावकों ने जंगल में चहलकदमी करते देखे गए। पर्यटकों ने इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।