उरई में मिला 65 वर्षीय अज्ञात शव, पहचान के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
सब्जी मंडी की लालमन वाली गली में लावारिस हालत में मिला शव, पुलिस ने की पहचान की कोशिश
चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए शव को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता✍️ | बोल दो भारत । उरई
शहर की सब्जी मंडी स्थित लालमन वाली गली में पुराने जायसवाल देशी शराब ठेके के पास करीब 65 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जालौन पुलिस की डिप्टी गंज चौकी के चौकी इंचार्ज संदीप कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव की तलाशी लेकर मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या पहचान पत्र ढूंढने की कोशिश की, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। हालांकि, तत्काल कोई पहचान संबंधी जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने एंबुलेंस बुलाकर शव को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के तहत शव रखा गया है।
पुलिस की तत्परता बनी मिसाल
चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने अपनी ड्यूटी के साथ मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए मौके पर पहुंचकर अज्ञात शव की पहचान कराने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है।
आमजन से महत्वपूर्ण अपील
यदि आपके परिवार, रिश्तेदारी या परिचित में करीब 65 वर्षीय कोई व्यक्ति लापता है, तो मेडिकल कॉलेज, उरई में संपर्क कर इस अज्ञात शव के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें, हो सकता है आपकी एक शेयर से किसी परिवार को अपने लापता सदस्य की जानकारी मिल जाए।
#Jalaun #Orai #OraiNews #JalaunNews #BreakingNews #LatestNews #UPNews #PoliceNews #JalaunPolice #UnidentifiedBody #MissingPerson #HelpIdentify #MedicalCollegeOrai #PoliceAction #Humanity #BolDoBharat Jitendra Gupta
Orai, Jalaun | Aug 27, 2026