भगवानपुर: अतरुआ चौक पर महीनों से गंदे पानी का जमाव, नया पुल निर्माण के बाद नाले की बिगड़ी हालत से राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर–तेघड़ा पथ के अतरुआ चौक स्थित सड़क पर महीनों से गंदा पानी जमा रहने के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, दुर्गंध से आसपास के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।