🚌 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क परिवहन की विशेष व्यवस्था ☀️🙏
श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान और सुविधाजनक!
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 35 निःशुल्क बसों का परिचालन शुरू किया गया है। माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एवं माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
इसके अतिरिक्त 30 निःशुल्क ऑटो एवं ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को देव पहुंचने और मेला परिसर में आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सुगम दर्शन के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है। 🙏
देव आइए, सुविधाजनक यात्रा के साथ सूर्य उपासना के इस महापर्व के साक्षी बनिए। 🌅
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #ChhathPuja #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 13, 2026