🏕️ देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवासन की विशेष व्यवस्था!
🌞 लोक आस्था के महापर्व देव कार्तिक छठ मेला में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा दो भव्य टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।
📍 आज दिनांक 13 नवंबर, 2026 को माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल एवं माननीय मंत्री, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार श्रीमती रमा निषाद सहित माननीय जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से टेंट सिटी का उद्घाटन किया।
✨ टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध हैं विशेष सुविधाएं—
🔹 स्वच्छ एवं सुरक्षित आवासन की व्यवस्था।
🔹 शुद्ध पेयजल की सुविधा।
🔹 पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं स्नानघर।
🔹 प्रसाद निर्माण के लिए निर्धारित स्थल।
🔹 अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं।
🙏 जिला प्रशासन की इस पहल से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों को मेला अवधि के दौरान ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी। उपस्थित माननीय मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन, औरंगाबाद श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
🌅 आप सभी श्रद्धालुओं का देव की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #BiharTourism #ChhathMahaparv #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar