🚌 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क परिवहन की विशेष व्यवस्था ☀️🙏
श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान और सुविधाजनक!
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 35 निःशुल्क बसों का परिचालन शुरू किया गया है। माननीय मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
इसके अतिरिक्त 30 निःशुल्क ऑटो एवं ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को देव पहुंचने और मेला परिसर में आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सुगम दर्शन के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है। 🙏
देव आइए, सुविधाजनक यात्रा के साथ सूर्य उपासना के इस महापर्व के साक्षी बनिए।
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #ChhathPuja #DistrictAdministration
Transport Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar