मंझनपुर: अब हर खेत तक पहुंचेगी योजना, हर किसान बनेगा सशक्त: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम ने किया ऐलान
कौशाम्बी जिले के किसानों को सशक्त बनाने और कृषि विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन अब मिशन मोड में है। सोमवार को समय 4 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि और समवर्गीय विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिया कि योजनाएं सिर्फ कागज़ पर नहीं, अब हर खेत तक पहुंचनी चाहिए।