मंझनपुर: बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी से गुस्से में दलित समाज, भीम आर्मी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
दो अलग-अलग घटनाओं ने दलित समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। एक ओर प्राथमिक विद्यालय धारूपुर के प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर स्कूल आने, छात्रों से नशीले पदार्थ मंगवाने और जातिसूचक गालियां देने के गंभीर आरोप लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।