मंझनपुर: कौशाम्बी न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा, SP ने किया औचक निरीक्षण, हाईटेक कैमरे लगाने की तैयारी
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को समय 12 बजे जनपद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक जायसवाल से मुलाकात कर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने सम्बंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।