मंझनपुर: रामनवमी पर बरम बाबा के दर्शन से लौट रही कैलाशपुर गांव निवासी महिला की चित्रकूट में चलती बाइक से गिरकर हुई मौत
रामनवमी पर धार्मिक आस्था से जुड़ी यात्रा एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की 27 वर्षीय पूजा देवी पत्नी अंकित मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पूजा देवी रामनवमी के मौके पर अपने देवर सूरज मिश्रा के साथ बाइक से चित्रकूट के लोंहदा स्थित बरम बाबा मंदिर दर्शन-पूजन करने के बाद वापस लौट रही थी।