मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में किसानों ने बिलों की लूट, पानी की किल्लत और बैंकिंग संकट के खिलाफ गरजते हुए सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
कौशाम्बी जिले में ग्रामीण इलाकों की बुनियादी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) का आक्रोश सोमवार को समय 1:30 सड़क पर दिखा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर के डायट मैदान से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और जिलाधिकारी के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एसपी वर्मा को सौंपा है।