मंझनपुर: मंझनपुर में बैठक कर डीएम ने दी सख्त हिदायत, अपूर्ण आवासों पर होगी वसूली और गौशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था के निर्देश
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में सोमवार को समय 3 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मनरेगा, स्वयं रोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), गौशाला और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।