गुंडरदेही। खराब गुणवत्ता से बने CC रोड को लेकर जवाब मांगना नगर पंचायत अध्यक्ष को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार को कथित तौर पर जमीन में गाड़ देने तक की धमकी दे डाली। शिकायत के मुताबिक, मौके पर गाली-गलौज से माहौल गरमा गया और पत्रकार को दुर्गति करने की चेतावनी भी दी गई।
दरअसल, वार्ड क्रमांक 12, स्कूलपारा में निर्माणाधीन CC रोड की गुणवत्ता को लेकर पत्रकार युवराज कुमार तंबोली जानकारी लेने पहुंचे थे। शिकायत पत्र के अनुसार, ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद कथित रूप से पत्रकार के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की गई। पत्रकार ने 20 अगस्त को गुंडरदेही पुलिस थाने में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#viralreels #trending #politics #fight #journlist