मंगलवार को सिकोसा-गुंदरी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक को पिकअप से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
#accident #injury #breakingnews #trendingreel #viralreels
Dondi Luhara, Balod | Sep 8, 2026