तीजा पर कपड़े-गहने नहीं, बेटियों को मिला सुरक्षा का तोहफा VIDEO: बालोद में 1,000 तीजहारिनों का 1-1 लाख रुपए का बीमा; सरपंच खुद देंगी प्रीमियम
तीजा पर मायके पहुंचीं बेटी-बहनों को आमतौर पर कपड़े, गहने या दूसरे उपहार मिलते हैं, लेकिन बालोद जिले के अर्जुनी (टिकरी) गांव में इस बार उन्हें सुरक्षा का तोहफा दिया गया। यहां मायके आईं 1,000 से अधिक तीजहारिनों का 1-1 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा कराया जा रहा है। खास बात यह है कि बीमा की प्रीमियम राशि पंचायत या किसी सरकारी मद से नहीं, बल्कि सरपंच ललिता देवांगन अपने खर्च से भरेंगी।
रविवार को तीजा उत्सव के दौरान देर शाम तक महिलाओं के बीमा फॉर्म भरे गए। जो महिलाएं फॉर्म भरने से रह गई हैं, उनका काम एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। बीमा एक साल के लिए होगा और आकस्मिक घटना होने पर बीमित महिला के परिवार को बीमा के नियमानुसार आर्थिक सहायता मिलेगी।
गांव में शुरू की गई यह पहल इसलिए भी खास है, क्योंकि तीज पर मायके लौटी बहनों को दिया जा