टटेगा मोड़ से भरदा नदी तक प्रस्तावित पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाए जाने से नाराज टटेंगा के ग्रामीणों ने सोमवार को डौंडी लोहारा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कार्यालय परिसर में ही बैठ गए और पेड़ कटाई की अनुमति देने की मांग और शिकायकर्ता के नाम को सार्वजनिक को लेकर देर शाम तक डटे रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया के बीच सड़क की निर्धारित चौड़ाई में करीब 15 से 20 पेड़ बाधक बन रहे हैं।
ग्रामीण टेमिन साहू ,सविता पटेल ,जानकी ठाकुर , गेंदलाल , मूलचंद ने बताया कि 25 साल से सड़क बदहाल है जिसके कारण हमें चलने फिरने आवागमन में काफी दिक्कतें होती है और इस सड़क के निर्माण के लिए हमने चक्काजाम और सड़क की लड़ाई लड़ी है तब कही जाकर शासन से इस मार्ग के लिए स्वीकृत मिली है सड़क नि�