मीरगंज: फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा कर 3 चोरों को चोरी के 6 वाहनों के साथ किया गिरफ़्तार, भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा कर 3 लोगों को चोरी के 6 वाहनों के साथ गिरफ़्तार किया है। चोरी की गई पिकअप को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी करने वाले चोर निहाल निवासी ग्राम धौंरा थाना भोजीपुरा, इसरार अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना बहेड़ी, इश्तियाक निवासी मोहल्ला साहूकारा थाना पूरनपुर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।