मीरगंज: गांव औंध के किसान पर सांड ने किया जानलेवा हमला, किसान की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
थाना फतेहगंज पश्चिमी के अंतर्गत हाईवे किनारे मौर्य ढाबे के पास छुट्टा सांड ने साइकिल से बाजार करके लौट रहे औंध गांव के एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। गांव औंध के राकेश कुमार उम्र 40 वर्ष फतेहगंज पश्चिमी में गूलर और पाकड़ के पत्ते बेचने गए थे। लौटते समय सांड ने किसान पर हमला कर दिया।