मीरगंज: गांव सिमरिया के एक शख्स से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे गए 8 लाख रुपये, कुल 6 आरोपियों पर केस दर्ज
थाना मीरगंज के गांव सिमरिया निवासी संजय कुमार के साथ 5 लोगों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि रेलवे का लोगो लगा हुआ फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया, जांच करने पर पता लगा की यह फर्जी है। कोर्ट के आदेश पर कुल 6 आरोपियों के विरुद्ध थाना मीरगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।