मीरगंज: थाना मीरगंज के दियोरिया अब्दुल्लागंज में बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहे किशोर को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने मारी टक्कर,हुई मौत
थाना मीरगंज के गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहे किशोर को गांव में सरकारी स्कूल के पास ट्रैक्टर ट्राली चालक ने शनिवार की सुबह 8 बजे जोरदार टक्कर मार दी।जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।परिवार में कोहराम मच गया।मृतक किशोर के फूपा प्रभु दयाल ने थाने में तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।