मीरगंज: शाही थाना पुलिस ने सेवा ज्वालापुर निवासी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपराधों की रोकथाम के क्रम में थाना शाही पुलिस द्वारा गुरुवार को वारंटी सत्यपाल उर्फ शंकरलाल पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम सेवा ज्वालापुर थाना शाही को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।वारंटी लंबे समय से एक मामले में आरोपित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील तोमर आदि शामिल रहे।