मीरगंज: थाना शाही के शेरगढ़ रोड भुजिया माईनर के सामने वृद्ध की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंबे से टकराई,मौके पर हुई मौत।
थाना शाही के क्षेत्र के अंतर्गत शेरगढ़ रोड भुजिया माईनर के सामने शुक्रवार को करीब साढ़े बारह बजे मोटरसाइकिल सवार प्रेम गोस्वामी उम्र 55 वर्ष निवासी कस्बा व थाना मिलक जनपद रामपुर की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो जाने से खंबे में टकराने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई।परिवार में मचा कोहराम।मृतक की मोटरसाइकिल भी छतिग्रस्त हो गई।पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही की।