अमरिया: अमरिया क्षेत्र के कैंचू टांडा से कछला घाट के लिए रवाना हुआ शिव भक्तों का जत्था
अमरिया क्षेत्र के कैंचू टांडा से इतवार को दोपहर दो बजे शिव भक्तों का जत्था पवित्र गंगाजल लेने के लिए कछला घाट रवाना हुआ। श्रद्धालु कछला घाट से गंगाजल लेकर सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे के रवाना होते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।