भभुआ: भगवानपुर गांव में कीटनाशक दवा खाने से एक महिला हुई अचेत, सदर अस्पताल से इलाज के बाद किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 भगवानपुर गांव में कीटनाशक दवा खाने से एक महिला अचेत हो गई। यह घटना मंगलवार को 2 बजे की बताई जाती है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सरोज पांडेय के 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर पर कोई नहीं था सिर्फ सास बहू थी। आपसी रंजिश में बहू ने गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली थी।