भभुआ: भभुआ शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, कहा- जुमलेबाज सरकार नहीं दे रही रोजगार
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 आज मंगलवार को भभुआ शहीद भवन कांग्रेस कार्यालय में 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने प्रेसवार्ता किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 साल मोदी की सरकार रही लेकिन सिर्फ जुमलेबाजी हुई। बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी नहीं मिली। इन्होंने झूठ का वादा देकर पूरे देश को ठगा है। वही मतदाता पुनरीक्षण को लेकर उनके द्वारा विरोध किया गया।