भभुआ: नुआव व अखिनी के बीच बाइक सवार को स्कूली बस ने मारी टक्कर, चालक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 नुआव व अखिनी के बीच बाइक सवार को स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की सुबह 9 बजे की बताई गई। जो नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि नुआंव में सब्जी देकर बाइक से पुनः अपने घर के लिए लौट रहा था।