भभुआ: कुलहड़िया गांव के बधार में शौच करने गई किशोरी को जहरीले सांप ने काटा, जिससे हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 कुल्हाड़ियां गांव के बधार में शौच करने गई एक किशोरी को जहरीला सांप ने काट लिया जिसकी मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह 5 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मोहनिया थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ियां गांव निवासी विनोद यादव की 14 वर्षीय पुत्री गोल्डी कुमारी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि किशोरी सुबह में शौच करने के लिए गांव के बधार गई थी।