भभुआ: मोहनिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 8, 2025 मोहनिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार की दोपहर 12 की बताई गई। जो पटना जिला के दीदार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुली गांव निवासी नाथू सिंह के 27 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंची मोहनियां थाना की पुलिस ने बताया कि मोहनिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल था। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।