कोरांव: सीएचसी कोरांव पर गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर एसडीएम ने मरीजों का लिया हाल-चाल, बांटे फल, अधीक्षक रहे मौजूद
कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने शुक्रवार शाम गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव का दौरा किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा और उन्हें फल बांटे। इस दौरान एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केबी सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।