खिजरसराय: प्रखंड क्षेत्र खिजरसराय के तीन परीक्षा केन्द्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई शुरू
खिजरसराय के तीन परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में शुरू हुई। आज की परीक्षा में दोनों पालियों में मिलाकर कुल 12 छात्राएं अनुपस्थित रही।परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।